भारत

पीएम मोदी ने 'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा' प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, कहा- देश के विकास का ग्रोथ इंजन है पूर्वी भारत – Utkal Mail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और कई केंद्रीय मंत्री जनता मैदान में उपस्थिति रहे। दो दिवसीय इस सम्मेलन में बड़े उद्योगपतियों सहित लगभग 7,500 कारोबारी प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कच्चे माल का निर्यात और तैयार उत्पादों का आयात स्वीकार नहीं किया जा सकता, यहां मूल्य संवर्धन होना चाहिए। 

पीएम मोदी ने कहा मैं पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानता हूं और ओडिशा की इसमें एक बड़ी भूमिका है। इतिहास साक्षी है कि जब ग्लोबल ग्रोथ में भारत की एक बड़ी हिस्सेदारी थी तब पूर्वी भारत का एक बड़ा योगदान था। पूर्वी भारत में देश के बड़े इंडस्ट्रियल हब थे, पोर्ट थे, ट्रेड हब थे। ओडिशा की इसमें बड़ी हिस्सेदारी भी थी। ओडिशा साउथ ईस्ट एशिया में होने वाले ट्रेड का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। 

यह भी पढ़ें:-बागपत के बड़ौत में लड्डू पर्व पर टूटी मंच की सीढ़ियां, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- अगर टाइम से मिलता इलाज तो बच सकती थी जान

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button