राशिफल

आज का राशिफल। 02 सितंबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज घरेलू समस्याओं को दूसरों के सामने व्यक्त न करें। लोग इसका मजाक बना सकते हैं। बिजनेस पार्टनर्स पर आंख मूंदकर ज्यादा भरोसा न करें। दूसरों पर आपको अपनी मर्जी नहीं थोपनी चाहिए। आप काम के प्रति काफी समर्पित रहेंगे।

वृष

आज दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको सरकार से सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। लोग आपकी बातों को काफी गंभीरता से लेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

मिथुन

आज कारोबार की जटिल समस्या हल हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आपको बड़ा निवेश करने से लाभ मिल सकता है।

कर्क

आज बातचीत के दौरान शब्द चयन में सावधानी रखें। आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। कारोबारियों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न और उत्साह से भरपूर रहेगा। घर के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य कम हो सकता है।

सिंह

आज यदि आप शॉपिंग करने के मूड में हैं तो बजट का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बारिश में भीगने से बचें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। लोग आपकी बातों से आहत हो सकते हैं। सबके प्रति सौम्य और सहज व्यवहार रखें।

कन्या

आज सेहत की दृष्टि से दिन काफी अच्छा है। बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला

आज आपको दौड़धूप काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। परिवार में सब लोग एक साथ बैठकर किसी गंभीर विषय पर चर्चा करेंगे। आपके मन में बहुत सारे सवाल रहेंगे जिसके जवाब के लिए आपको काफी धैर्य रखना होगा। आय और व्यय में सन्तुलन बना कर रखें।

वृश्चिक

आज बॉस आपके प्रति नकारात्मक भाव रख सकता है।  आपको काफी गुस्सा आ सकता है। कारोबार में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। बच्चों को ज्यादा डांटने के बजाय उन्हें प्रेम से कोई बात समझाएं।

धनु

आज अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण बनाए रखें। मनोरंजन और फिल्मों आदि में आप काफी रुचि ले सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। यात्रा से आपको काफी अच्छा लाभ मिल सकता है।

मकर

आज आप जिस कार्य के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे उसे पूरा कर सकते हैं। धैर्य और संयम के साथ आपको काम करना चाहिए। अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इसका आपको काफी अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

कुंभ

आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। ऑफिस में आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी सलाह लोगों के लिए काफी सहायक रहने वाली है। दवाइयों और स्वास्थ्य आदि को लेकर लापरवाही न करें।

मीन

आज आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपका पूर्ण प्रभाव रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी सावधान रहेंगे। संतान के प्रति आपका स्नेह और बढ़ेगा। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर हो जाएंगे। करियर को लेकर सावधान रहें।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button