भारत

आओ बताएं अंडे का फंडा…जानिए क्यों 'संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे'? – Utkal Mail


प्रीति कोहली, बरेली। अंडा खाने में बरेली के लोग भी आगे हैं। शहरवासी रोजाना लगभग डेढ़ लाख अंडे खा जाते हैं। ठंड के मौसम में तो अंडे की मांग और भी बढ़ जाती है। अंडा विक्रेता के अनुसार नवंबर से जनवरी तक लोग अंडा खाने में अधिक रुचि लेते हैं। जबकि सावन और कार्तिक माह में अंडे की खपत कम हो जाती है।

थोक व्यापारी मसूर खान बताया कि यहां पंजाब, उत्तराखंड और शहर के फार्म्स से अंडा पहुंचता है। इसके अलावा आसपास के गांवों में भी कई व्यापारी इसके थोक व्यवसाय से जुड़े हैं। शहर के बड़े थोक विक्रेता सप्ताह में लगभग दस लाख पचास हजार अंडा का कारोबार करते हैं। शहर में रोज औसतन डेढ़ लाख अंडों की बिक्री होती है। एक पेटी में 210 अंडे रहते हैं। थोक अंडा (पेटी) की कीमत 1050-1150 रुपये है।

अंडा दिवस का इतिहास 
अंडा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इंटरनेशनल एग कमीशन ने साल 1996 में विश्व अंडा दिवस मनाने की घोषण की थी। तब से आज तक हर साल एग फेस्टिवल मनाया जाता है।

विश्व अंडा दिवस हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। वहीं भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक देश है। इस साल विश्व अंडा दिवस की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए अंडे” है।

विश्व अंडा दिवस हर किसी को यह जागरूक करने का अवसर है जैसे की आप ने अक्सर देखा होगा कि जब कोई व्यक्ति बीमारी होता है और वह डॉक्टर के पास जाता है तो डॉक्टर उसे सबसे पहले फल और अंडे का सेवन करने को कहता है। क्योंकि अंडा हमारी सेहत में काफी तेजी के साथ सुधार करता है। अंडे में विटामिन, फॉस्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम, जिंक, हेल्दी, फैट सहित कई आवश्यक तत्व पाए जाते हैं। 

विश्व अंडा दिवस का महत्व 
विश्व अंडा दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो अंडे के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह दिन अंडे में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरे होने के प्रति जागरूकता लाता है। ऐसा करने से यह लोगों को बेहतर पोषण के लिए अपने आहार में अंडे शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

अंडे से जुड़ी खास जानकारी 

  • अंडे में कुल 11 अलग-अलग विटामिन और मिनरल होते हैं। सभी खाद्य पदार्थों की अपेक्षा अंडों में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है।
  • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो एक अंडा रोज सुबह नाश्ते में खाइए, क्योंकि यह आपको काफी देर तक भूख नहीं लगने देगा और आप कम खाएंगे।
  • अंडे के पीले हिस्से में वसा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अंडों को फ्राई करने के बजाय इसे उबालकर खाना ज्यादा बेहतर है। उबले अंडों में फैट की मात्रा कम होती है।
  • अंडे भोजन में ग्लायकेमिक का स्तर कम कर देते हैं। इसलिए ये त्वचा के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
  • डायबिटीज के मरीजों को अंडा कम खाना चाहिए। 
  • अंडे का सफेद हिस्सा ब्लडप्रेशर कम करता है।
  • अंडे की फ्रेशनेस को जानने के लिए आप उसे नमक मिले ठंडे पानी में डाल दें, अगर वो डूब गया तो इसका मतलब वो फ्रेश है और अगर वो तैर रहा है तो इसका मतलब वो पुराना है।
  • अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और उम्र से संबंधित आंखों की समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं।
  • आपके संतुलित आहार में अंडा जरूरी खाद्य पदार्थ बन सकता है। क्योंकि इसमें लगभग 77 कैलोरी होती है और यह विटामिन (ए, बी5, बी12, बी6, डी, ई, के) और खनिज (जैसे फोलेट, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और जिंक) से भरपूर होता है। इसमें 6 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम स्वस्थ, हृदय-अनुकूल वसा (असंतृप्त वसा) भी है।

हमारे यहां से शहर के कई थोक व फुटकर व्यापारी अंडा लेकर जाते हैं, पर अब नवरात्रि आने वाली है तो इससे व्यापार में असर पड़ सकता है। इस बार का दो माह का सावन था, इससे भी व्यापार में असर आया था। –बाबू भाई


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button