धर्म
Mahashivratri 2025 : आधी रात से बदल जाएगी यातायात व्यवस्था, शहर में इन जगहों का रूट होगा डायवर्ट – Utkal Mail

Lucknow, Amrit Vichar : महाशिवरात्रि पर बुधवार को राजधानी के शिव मंदिरों में कई आयोजन किए जाएंगे। इसे देखते हुए 25 फरवरी मंगलवार रात 12 बजे से कई इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि इस दौरान किसी इमरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस, शव वाहन , स्कूली वैन और दमकल की गाड़ियों को वैकल्पिक मार्ग न होने की दशा में प्रतिबंधित मार्ग से जाने की अनुमति होगी। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर सूचना देनी होगी।
यहां रहेगी रोक
- – डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड से हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की तरफ।
- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से कोई वाहन मंदिर तरफ।
- नदवा बंधा तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर की तरफ।
- बुद्धेश्वर चौराहे की तरफ से बुद्धेश्वर मंदिर की तरफ।
- पाल तिराहा से बुद्धेश्वर चौराहे की तरफ।
- नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) से बुद्धेश्वर चौराहा से दुबग्गा चौराहा व तिकोनिया तिराहा तरफ।
- बालागंज चौराहा से कोनेश्वर मन्दिर/कोनेश्वर चौराहा से चौक चौराहा/चरक चौराहा की तरफ।
- चरक चौराहा से चौक चौराहा/कोनेश्वर मन्दिर/कोनेश्वर चौराहा से बालागंज चौराहा की तरफ।
यहां से जाएं
- डालीगंज से आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर।
- नदवा बंधा तिराहे से जाने वाले वाहन आईटी चौराहा, सुभाष चौराहा होकर।
- बुद्धेश्वर चौराहे से ओवरब्रिज के ऊपर से।
- आगरा एक्सप्रेस वे की तरफ से तिकोनिया तिराहा से बुद्धेश्वर ओवरब्रिज होकर।
- दुबग्गा तिराहे से वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज होकर।
- बाराबिरवा से बुद्धेश्वर ओवर ब्रिज होकर।
- नहर पुल चौराहा से वाहन पारा थाने के सामेन होते हुए तिकोनिया तिराहा, बुद्धेश्वर ओवरब्रिज होकर।
- बालागंज चौराहा से वाहन से हरीनगर होते हुए बंधा ग्रीन कॉरिडोर मार्ग, कुड़ियाघाट होकर।
- चरक चौराहे से रूमी गेट, कुड़ियाघाट, बंधा ग्रीन कॉरिडोर, हरीनगर होकर।
यह भी पढ़ें- किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, टहला रही पुलिस : थाने और चौकी के चक्कर लगा रहे पीड़ित