खेल

IND vs NZ 3rd Test : 24 साल बाद घर में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ, न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीती सीरीज…एजाज पटेल ने झटके 11 विकेट – Utkal Mail

मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रन से हरा दिया है। भारत को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला था। लेकिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 121 रन ही बना सकी। 24 साल बाद भारतीय टीम का अपने घर पर टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ है। इससे पहले साल 2000 में उसे साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हराया था। 

मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 263 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर खत्म हुई। भारत के सामने 147 रन का टारगेट था। जवाब में टीम 121 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 10 विकेट झटके। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मैच में एजाज पटेल ने 11 विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें : IPL : RCB ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये की फीस पर किया रिटेन, बोले- 2027 तक खेलेंगे

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button