आज का राशिफल। 07 दिसंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज नए काम में जोखिम न लें। मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र के उद्यमियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। संतान को लेकर चिंता दूर होगी। अविवाहित लोगों के विवाह की चिंता रहेगी। विवादित मामलों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया न दें।
वृष
आज तनाव आपको परेशान कर सकता है। घनिष्ठ मित्रों के साथ समय बिताना लाभकारी होगा। अपने खर्चों को नियंत्रित करने पर ध्यान दें। आपको सोच-समझकर बात करनी चाहिए। ऑफिस में आपके विरुद्ध राजनीति हो सकती है।
मिथुन
आज कमीशन संबंधी कार्यों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। तर्कसंगत दृष्टि से अपने विचारों को व्यक्त करने में असहजता महसूस करेंगे।
कर्क
आज संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद पूरा लाभ नहीं उठा सकेंगे। संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में नई डील को लेकर मन में कुछ संशय रहेगा।
सिंह
आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा। पूरे मनोयोग से अपने कार्य की तरफ आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त जवाबदेही आपके ऊपर रहेगी। किसी वैकल्पिक कारोबार में निवेश की योजना बना सकते हैं।
कन्या
आज बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। व्यवसायियों को अपने कारोबार को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको बेहतरीन सफलता मिल सकती है।
तुला
आज आप अपने लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरेंगे। आर्थिक परियोजनाओं के लिए बेहतरीन समय है। खानपान की अशुद्धता के कारण पेट में समस्या हो सकती है। नई साझेदारियों को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए।
वृश्चिक
आज दिन की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से आपको सलाह लेनी चाहिए। इससे आपको व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें।
धनु
आज जॉब में इच्छित ट्रांसफर मिल सकता है। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपकी बातचीत से लोग बहुत ही प्रभावित रहेंगे। आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
मकर
आज किसी पुरानी चिंता को लेकर सिरदर्द और तनाव होने की संभावना है। व्यवसाय में हिसाब-किताब को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। मित्रों के साथ अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। बिना मांगे किसी को सलाह देना उचित नहीं है।
कुंभ
आज भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। आकस्मिक यात्राओं से आपको कठिनाई होगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। बदलते हुए वातावरण में आपको परेशानी होगी। थकान और नेगेटिविटी का शिकार हो सकते हैं।
मीन
आज मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतीपूर्ण काम मिलने की संभावना है। मौसम के कारण आपकी सेहत नरम-गरम रहेगी। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।