भारत

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में तीन अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त  – Utkal Mail


नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन अधिवक्ताओं को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर नियुक्ति संबंधी की घोषणा की। 

अधिसूचना के मुताबिक अधिवक्ता सुमीत गोयल, सुदीप्ति शर्मा और कीर्ति सिंह को पदोन्नत कर अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया है। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय की कालेजियम ने 17 अक्टूबर को तीनों अधिवक्ताओं को पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली-पंजाब और हरियाणा में बिगड़ी वायु गुणवत्ता, राष्ट्रीय राजधानी में गैर जरूरी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button