धर्म

बरेली: श्रावण माह के आख़िरी सोमवार को शिवमय हुई नाथ नगरी  – Utkal Mail


बरेली, अमृत विचार। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शहर के सातों नाथ में भोले के भक्तों की धुम रही। सुबह से मंदिरों में देवों के देव महादेव के दर्शन पाने के लिए भक्तों का सैलाब देखा गया। लंबी-लंबी लाइनों में लगे भोले के भक्ति अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिरों में लगे सेवादार व्यवस्था को संभालते नजर आए। इसके साथ ही सेल्फ डिफेंस से लेकर पुलिस भी मंदिरों में व्यवस्था करती नजर आई।

श्रवण माह का आज आठवां व अंतिम सोमवार है। इसको लेकर आज मंदिरों में खासा भीड़ देखी गई। सुबह 4:00 बजे से ही भारी संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे थे। शहर के प्राचीन मंदिर अलखनाथ,त्रिवटी नाथ, बनखंडी नाथ, पशुपति नाथ, धोपेश्वर नाथ, तपेश्वर नाथ,मणिनाथ समेत अन्य शिव मंदिरों में नजारा देखते बन रहा था। हर हर महादेव, बाबा भोलेनाथ के उद्घोष से आकाश गुंजायमान हो गया। मंदिर से लेकर सड़को तक कांवड़ियों का रेला नजर आया। डाक कावर से लेकर भोले सड़को पर जल्दी कावर चढ़ाने के लिए दौड़ते नजर आए। 

जगह-जगह हुआ भण्डारे का आयोजन
शहर के प्रमुख मंदिरों से लेकर अन्य जगह लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। जिसमे प्रशाद पाने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई। 

मंदिरों के बाहर लगा मेला बच्चे नजर आए खिलौने खरीदते हुए
शहर के प्रमुख साथों नाथ मंदिरों में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे थे। उनके साथ आए बच्चे खिलौने आदि खरीद रहे थे। जमकर बच्चे मेले में मौज मस्ती कर रहे थे। छोटे बड़े लाकेट आदि  खरीदते नजर आए।

यह भी पढ़ें– बरेली: पानी की पाइप लाइन फटी, अधिकारियों की अनदेखी से हजारों लोग परेशान


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button