भारत
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी – Utkal Mail

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात करीब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बता दें कि भारत और पाकिस्तान में सीजफायर लागू है। रक्षा सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात शांतिपूर्ण रही।
इससे पहले सेना ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान में जो तबाही हुई है, उसकी जिम्मेदारी उसकी सेना ही है। हमने चीन की मिसाइल को मार गिराया। पाक द्वारा छोड़े गए सभी तुर्की मेड ड्रोन मार गिराए। हमने अपनी ताकत दिखा दी। एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमारे सारे हथियार और लड़ाकू विमान सही स्थिति में हैं और जरूरत पड़ने पर पूरी तरह से तैयार हैं। जरूरत पड़ने पर अगले मिशन के लिए हम तैयार हैं। ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ ने भी पूरा साथ दिया।
खबर अपडेट हो रही रही है….



