राशिफल

आज का राशिफल। 22 नवंबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज आपकी बातों का लोग बुरा मान सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी समस्या होगी। अपने मित्रों पर अविश्वास न करें। आपको थकान महसूस होगी। इसीलिए आराम पर्याप्त मात्रा में लें। नींद पूरी न लेने के कारण अपच की समस्या हो सकती है।

वृष

आज कारोबार में बड़ी साझेदारी की संभावना है। आय के नए स्रोत निर्मित हो सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से राय लेना आपके लिए हितकर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन

आज आयात-निर्यात से आपको लाभ प्राप्त होगा। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बन सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आप अपने सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे।

कर्क

आज सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। कोई पेन्डिंग डील आपके सामने आ सकती है। धन की कमी के कारण जरूरी काम रुक सकते हैं। अधिकारियों के साथ तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी।

सिंह

आज दूसरे कार्यों में दिमाग न लगाएं। कानूनी मामलों को लेकर सावधानी रखें। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। अपने लक्ष्य से विचलित हो सकते हैं। इसीलिए सिर्फ अपने काम पर ही फोकस बनाए रखें।

कन्या

आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। किसी मांगलिक उत्सव की योजना बनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। दांपत्य संबंधों में ताजगी आएगी। परिवार का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। घर में मित्रगण का आगमन हो सकता है।

तुला

आज अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। मित्रों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। अपने काम को लेकर फोकस करेंगे। संतान की समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। उच्च अधिकारी आपसे संतुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक

आज का काम कल पर न टालें। मित्रों के साथ खास विषय पर चर्चा कर सकते हैं। आपको नई-नई बातें जानने को मिलेंगी। संतान को लेकर तनाव दूर होगा। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें।

धनु

आज का दिन करियर को लेकर काफी अच्छा रहेगा। लोग आपके साथ होने का दिखावा कर सकते हैं। इसीलिए अपना मत प्रकट करने में सावधानी रखें। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। घर की आवश्यकताओं के बोझ में दबे रहेंगे।

मकर

आज जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। भाई-बंधुओं के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।

कुंभ

आज का दिन थोड़ा तनावग्रस्त होगा। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपका अपमान हो। कुछ जरूरी कार्य अटक सकते हैं। कारोबार में अनुबंध होने की संभावना है। दांपत्य संबंधों में खर्चों के कारण थोड़ी खिट-पिट हो सकती है।

मीन

आज भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। छात्रों को मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। आपकी जीवनशैली व्यवस्थित रहेगी। विदेशों में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button