विदेश

दर्दनाक हादसा: माली में सोने की खदान ढहने से 42 लोगों की मौत, कई अन्य लोग घायल  – Utkal Mail

बामाको। माली के पूर्वी इलाके में सोने की एक खदान ढहने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। मालियन टेलीविजन और केनीबा जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना केनीबा जिले में हुई।

यह इस साल फ्रेंच भाषी पश्चिमी अफ्रीकी देश में दूसरी बड़ी दुर्घटना है। माली, अफ्रीका के शीर्ष तीन सोने के उत्पादकों में से एक है। मालियन टेलीविजन ने शनिवार देर रात दबिया के बिलाली कोटो में खदान ढहने की घोषणा की, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। केनीबा के राज्याधिकारी ने घटना की पुष्टि की। मोहम्मद डिको ने रविवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, “42 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।” 

समुदाय के नेता फलाये सिसोको ने कहा, “यह दुर्घटना कल (शनिवार को) हुई। यह चीनी नागरिकों द्वारा संचालित जगह पर हुआ भूस्खलन था।” डिको ने बताया कि अधिकारी अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि खदान कानूनी थी या गैर कानूनी। माली में एक महीने से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी घटना है। 29 जनवरी को कोउलिकोरो क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण कई खनिकों की मौत हो गयी थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। 

ये भी पढ़ें- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिंद महासागर क्षेत्र के विकास के लिए समन्वित प्रयासों का किया आह्वान 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button