भारत

पटना: आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, एक घायल – Utkal Mail


पटना। बिहार में पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुये विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार की रात सुरगा गांव में दूध का बकाया पैसा मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देख्ते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगो ने गोलीबारी शुरू दी। इस घटना में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। 

सूत्रो ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरगा गांव निवासी जय सिंह (50), शैलेश कुमार (35) और प्रदीप कुमार (30) के रूप में की गयी है, घायल मिंटू कुमार का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।शवों पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा: पिछले चार महीने में 175 लोगों की मौत, 1100 लोग घायल 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button