भारत

Independence Day 2023: कंफ्यूजन करें दूर, 15 अगस्त को 76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस? यहां जानिए सही जवाब – Utkal Mail


Independence Day 2023। 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस भारत का राष्ट्रीय उत्सव है। इस दिन भारत के कई वीर सपूतों और वीरांगनाओं ने अपनी जान की बाजी लगाई थी, जिससे ब्रिटिश शासकों को 200 साल से भी अधिक समय तक भारत पर राज करने से रोका गया था। इस बीच इस बात पर बहस हो रही है कि भारत 76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। तो आइए जानते हैं सही जवाब।

15 अगस्त को 76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस?
इस दिन को 15 अगस्त, 1947 से गिनना चाहिए, जब भारत स्वतंत्र राष्ट्र बना, या एक साल बाद, जब इसने अपनी पहली वर्षगांठ मनाई। भारत आजादी के दिन से गिनती करें तो आजादी की 77वीं वर्षगांठ मना रहा है। लेकिन 15 अगस्त 1948 से गिनती की जाए तो यह 76वें स्वतंत्रता दिवस है। दरअसल, सरकारी एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बताया कि 76वां स्वतंत्रता दिवस पिछले साल 15 अगस्त 2022 को मनाया गया था। इसलिए, हमारी सरकार की व्यवस्था के अनुसार, यह भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस होगा।

शामिल होंगे 1800 स्पेशल गेस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में 1800 विशिष्ट अतिथि समारोह में शामिल होंगे। लाल किले की प्राचीर से जवाहरलाल नेहरू ने अपना प्रसिद्ध भाषण, “ट्रिस्ट विद डेस्टिनी”, दिया था। तब से यह एक नियम बन गया है। दिल्ली का रेड फोर्ट, जिसे ‘लाल किला’ भी कहते हैं, भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई का प्रतीक है। इस इमारत ने भारत की स्वतंत्रता की यात्रा में कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं को देखा है।

सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले “विशेष अतिथियों” की एक लिस्ट जारी की है, जिन्हें सरकार ने लाल किले पर कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पूरे भारत के उन 1800 स्पेशल गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया गया है जिन्होंने “जीवन के विभिन्न क्षेत्रों” में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें शिक्षक, नर्स, किसान, मछुआरे, मजदूर आदि लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Independence Day 2023: इस स्वतंत्रता दिवस घर पर तैयार करें स्पेशल तिरंगा ढोकला, यहां जानें रेसिपी


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button