Arvind Kejriwal: बोले 140 करोड़ लोगों का गठबंधन, भारत निर्माण के लिए हम एकजुट’,PM modi – Utkal Mail
यहां जितने लोग आए हैं सब देश को बचाने के लिए आए हैं, कोई पद के लिए नहीं आया है: INDIA गठबंधन की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार को आजादी के बाद से सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार बताते हुए कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन आने वाले समय में मोदी सरकार के पतन का कारण बनेगा। इस दौरान उन्होंने गौतम अडानी को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सिर्फ 28 पार्टियों का गठबंधन नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का गठबंधन है। देशभर के लोग बड़ी संख्या में एकसाथ आ रहे हैं। 21 सदी के भारत का निर्माण करने के लिए देश के लोग इक्ट्ठे हो रहे हैं। बहुत दुख की बात है कि आज जो देश के अंदर सरकार है वह आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार है। विदेशों की अखबारों में फ्रंट पेज पर खबर छप रही है कि भारत सरकार सिर्फ एक आदमी के लिए काम कर रही है। वह एक आदमी भारत का पैसा विदेशों में ले जा रहा है और भारत सरकार और देश के प्रधानमंत्री उनकी मदद कर रहे हैं। देश का नाम कभी भी इस तरह से आगे नहीं बढ़ सकता है।