भारत
सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ा, 23 जवान लापता – Utkal Mail
उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील में बादल फटने से पीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ गया। जानकारी के अनुसार यहां कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं बताया जा रहा है कि इसमें सेना के 23 जवान भी अभी तक लापता है।
इन जवानों के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। दरअसल, चुंगथांग बांध से पानी छोड़ने के कारण नीचे के इलाकों में जल स्तर बढ़ा है। इसके चलते सिंगतम के पास बारदांग में खड़ा सेना का वाहन डूब गया। इसके अलावा 23 सैन्य जवानों के भी लापता होने की खबर है।
ये भी पढ़ें: मैंने बीआरएस के बारे में जो कहा था, प्रधानमंत्री ने आज खुलकर स्वीकार कर लिया: राहुल गांधी