भारत

प्रधानमंत्री के विशेष विमान में तकनीकी खराबी, देवघर हवाई अड्डे पर एक घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे – Utkal Mail

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उनके विशेष विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण झारखंड के देवघर हवाई अड्डे पर एक घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी बिहार के जमुई में एक रैली को संबोधित करने के बाद भारतीय वायु सेना के विमान से वापस नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले थे। वह बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए जमुई आए थे।

बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘देवघर हवाईअड्डे पर एक घंटे से अधिक समय से प्रधानमंत्री रुके हुए हैं। उनकी दिल्ली वापसी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्या होगी, इस पर चर्चा की जा रही है।’’ अधिकारियों ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप इलाके के हवाई क्षेत्र को ‘उड़ान निषेध क्षेत्र’ घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी गोड्डा में फंसे हुए हैं जहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। ‘उड़ान निषेध क्षेत्र’ घोषित किए जाने के बाद उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को प्रशासन द्वारा गलत तरीके से निशाना बनाया गया। राज्य सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘हमारे नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को करीब दो घंटे तक उड़ान नहीं भरने दी गई, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा है। यह केंद्र के इशारे पर हुई एक सुरक्षा चूक है।’’

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी समाज को ‘बांट’ रहे हैं, भाजपा से गठजोड़ करने वालों से संबंध नहीं रखेंगे: शरद पवार


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button