भारत

पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन और अनुशंसा की प्रक्रिया शुरू  – Utkal Mail

नई दिल्ली। पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन और सिफारिशें शनिवार को शुरू हुईं। ये पुरस्कार विशिष्ट व्यक्तियों को उनकी असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए दिए जाते हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाने वाले अगले वर्ष के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशों की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। 

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में दिये जाने वाले ये पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है और इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। इन पुरस्कारों का उद्देश्य ‘विशिष्ट कार्य’ को मान्यता देना है और कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों व विषयों में विशिष्ट तथा असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए दिया जाता है। 

बयान के मुताबिक, जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक आधार पर भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि 2014 में जब से नरेन्द्र मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से ‘गुमनाम नायकों’ को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करना शुरू किया गया है। 

ये भी पढ़ें- रोहित बने रह सकते हैं टेस्ट कप्तान, आईपीएल के मध्य में अंतिम फैसला करेगा BCCI


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button