भारत

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद हत्या का संदिग्ध गिरफ्तार, टिल्लू गिरोह का सदस्य होने का संदेह  – Utkal Mail

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रोहिणी के पास दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की टीम ने हत्या के एक मामले में संदिग्ध 22 वर्षीय एक युवक को संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निहाल गोलीबारी के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। 

उन्होंने बताया कि निहाल के टिल्लू गिरोह का सदस्य होने का संदेह है। घटनास्थल से एक बंदूक और एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया। निहाल कथित तौर पर अमित लाकड़ा नामक व्यक्ति की हत्या में शामिल था। लाकड़ा को हाल ही में डकैती के एक मामले में जमानत मिली थी। लाकड़ा को नौ नवंबर को मुंडका के भीड़-भाड़ वाले बाजार में कथित तौर पर छह बार गोली मारी गई थी। एक अन्य अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लाकड़ा गोगी गिरोह का सदस्य था और उसे उसके प्रतिद्वंद्वी टिल्लू गिरोह के सदस्यों ने निशाना बनाया था। 

ये भी पढ़ें- नागपुर से कोलकाता जा रही विमान में बम की सूचना, मचा हड़कंप…इमरजेंसी लैंडिंग


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button