राशिफल

आज का राशिफल। 14 जनवरी, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज कुछ समय एकांत में व्यतीत करना चाहेंगे। विवाह संबंधों में नवीनता का अनुभव करेंगे।  कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। बच्चों की गतिविधियों से आपको प्रसन्नता होगी।

वृष

आज अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। जिन लोगों को स्वास्थ्य समस्या थी उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। कई स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है।

मिथुन

आज विदेश यात्रा को लेकर कुछ योजना बना रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। आपको दिखावे की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों का समाधान होगा।

कर्क

आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। इस कारण आप थोड़ी खिन्नता भी महसूस करेंगे। चलते हुए कार्यों में रुकावट आने की आशंका है। व्यापार में आपको ज्यादा रिस्क लेने से बचना चाहिए। नजदीकी लोगों की सफलता से थोड़े ईर्ष्यालु हो सकते हैं।

सिंह

आज मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम बन जाएंगे। अनुभवी लोगों से सलाह लेना बहुत शुभ होगा।  तकनीक और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करने की संभावना बन रही है।

कन्या

आज ऐसी स्थिति में वास्तविक मित्रों की पहचान होगी। परिजनों का व्यवहार भी आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। व्यवसाय को लेकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझ कर लें।

तुला

आज व्यापार में नए अनुबंध कर सकते हैं। बच्चों के व्यवहार से आप कुछ परेशान होंगे। बच्चों को गलत लोगों की संगत से दूर रखें। अतिरिक्त कार्यभार बढ़ सकता है। आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मन की बातें शेयर करेंगे।

वृश्चिक

आज आपको किसी को भी धन उधार नहीं देना चाहिए। बाहर का भोजन करने से बचें। पेट में इंफेक्शन होने की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है।

धनु

आज जॉब में बदलाव के इच्छुक हैं तो दिन सुखद रहने वाला है। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर की सजावट और महंगी वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे।

मकर

आज आपकी कुछ आदतों पर लोग प्रश्न खड़े करने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन पर आपको काफी ध्यान देना चाहिए। अनावश्यक यात्रा न करें। घर के बड़े बुजुर्गों से आपको बहस करने से बचना चाहिए।

कुंभ

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। नए सहयोगियों के मिलने से आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। व्यापार को लेकर कड़े निर्णय ले सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मीन

आज धन की कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। वजन को नियंत्रण रखने के लिए खानपान में बदलाव करना पड़ेगा। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। प्रेमी जन को प्रपोज करने से बचें।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button