धर्म

Diwali 2023: आज है दिवाली, इस मुहूर्त में करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जान लें सही समय – Utkal Mail


Diwali Puja Muhurat 2023: दिवाली पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। आज दीपावली का पावन पर्व है। हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य तौर पर भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। लेकिन आज के दिन इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

दीपावली की रात को महानिशा की रात भी कहा जाता है। कहते हैं कि इस रात्रि महालक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा आज के दिन सही मुहूर्त में करने से उनकी कृपा बरसती है और धन संपदा से जीवन भरा रहता है। तो आइये जानते हैं आज दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कौन सा मुहूर्त सबसे ज्यादा शुभ रहेगा।

दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दो शुभ मुहूर्त है। पहला शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में है। प्रदोष काल 12 नवंबर को शाम 05.28 बजे से रात 08:07 बजे तक रहेगा, जिसमें वृषभ काल (स्थिर लग्न) 05.39 बजे से 07.33 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करने का सबसे ज्यादा महत्व है। इस अवधि में पूजा करना उत्तम होगा। यानी लक्ष्मी पूजन के लिए आपको 1 घंटा 54 मिनट का समय मिलेगा। लक्ष्मी पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त निशीथ काल में मिलेगा। निशीथ काल 12 नवंबर को रात 11.39 बजे से देर रात 12.32 बजे तक रहेगा।

प्रदोष काल का समय – 12 नवंबर 2023 दिन रविवार 5 बजकर 29 मिनट से रात 8 बजकर 8 मिनट तक।

वृषभ काल का समय – 12 नवंबर 2023 दिन रविवार 5 बजकर 39 मिनट से रात 7 बजकर 35 मिनट तक।

(नोट- यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अमृत विचार इसकी पुष्टी नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें- दीपावली पर होगी धन वर्षा, जानिए इससे जुड़ी खास बातें…


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button