भारत

Crime News: बेटी से अश्लील हरकत करने पर लगाई फटकार, तो युवक ने किशोरी की मां को उतारा मौत के घाट – Utkal Mail

रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम धौराडांड नवागांव में एक महिला की पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि, 25 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे, 45 वर्षीय रेखा राउत (45) जब ऊपर पारा से लौट रही थीं, तभी लुकेश्वर यादव (21) ने लोहे की कुल्हाड़ी से उनपर घातक हमला किया। मौके पर ही महिला की मृत्यु हो गई। 

पुलिस ने बताया कि 20 दिन पहले आरोपी ने मृतका की बेटी प्रीति के साथ अश्लील व्यवहार किया था। रेखा राउत ने इस घटना पर आरोपी को खूब डांटा था। हालांकि आरोपी के पिता ने माफी मांग ली थी, पर लुकेश्वर मन ही मन बदला लेने की सोचता रहा और आख़िरकार इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया है। 

लैलूंगा पुलिस ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया की,आरोपी को घटना के 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के हथियार के रूप में इस्तेमाल की गई लोहे की कुल्हाड़ी जब्त की गई। आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। 

लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा। टीम में उप निरीक्षक हेमंत कश्यप और अन्य स्टाफ शामिल थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।  


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button