PAK vs ENG World Cup 2023 : पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला – Utkal Mail
कोलकाता। आईसीसी विश्व कप के मुकाबले में इंग्लैंड ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। शादाब खान के स्थान पर टीम में हसन अली को जगह दी गयी है जबकि इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इंग्लैंड विश्व कप मुकाबले से पहले ही बाहर हो चुका है जबकि पाकिस्तान को अंतिम चार में स्थान बनाने के लिये असंभव लक्ष्य को पार पाना होगा। खुद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने इसे स्वीकार करते हुये कहा किकि उनकी तक़दीर में अगर सेमीफाइनल में पहुंचना नहीं है, तो क्या कर सकते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं:-
इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डाविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जॉस बटलर (कप्तान और कीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस ऐटकिंसन, आदिल रशीद।
पाकिस्तान: अब्दुल्लाह शफ़ीक़, फ़ख़र ज़मान, बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (कीपर), सउद शकील, इफ़्तिख़ार अहमद, आग़ा सलमान, शादाब ख़ान, शाहीन शाह अफ़रीदी, मोहम्मद वसीम, हारिस रउफ़
ये भी पढ़ें : World Cup 2023 : अफगानिस्तान के कोच ने कहा- अब खिलाड़ियों का बड़ा पूल तैयार करना अगला मकसद



