भारत

बार में अश्लील कृत्य करने के आरोप में 11 महिला वेटर सहित 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज – Utkal Mail


ठाणे। नवी मुंबई के नेरुल में एक रेस्तरां सह बार में अश्लील कृत्य में लिप्त होने के आरोप में 11 महिला वेटर और गायिका सहित 31 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इन व्यक्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को बार में छापेमारी के बाद की गई। तुर्भे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रवींद्र दौंडकर ने कहा, “अभियान के दौरान, महिला गायिका ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील इशारे करती पायी गईं।’’

उन्होंने बताया कि 11 महिलाओं, तीन पुरुष वेटर, 16 ग्राहकों के अलावा मालिक और प्रबंधक पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे अमित शाह 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button