राशिफल

आज का राशिफल। 06 जून, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज धन को लेकर संतुष्ट रहेंगे। परिजनों का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे। दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहने वाली है।

वृष

आज विवादित मामलों का समाधान आपको मिल सकता है। यदि नया घर ढूंढना चाह रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। नए कारोबार को लेकर उत्साहित रहेंगे। आपका मानसिक तनाव दूर होगा। कुछ अच्छी खबर के मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन

आज किसी को भी उधार देने से आपको बचना चाहिए। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर होना उचित नहीं है। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा।

कर्क

आज प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने की विचार बनाएंगे। कार्ययोजना में बदलाव करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप कुछ मनोकामनाओं के पूर्ण होने से बेहद प्रसन्न रहेंगे। नव विवाहित जोड़े कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह

आज नौकरी में आपकी सुविधाएं बढ़ सकती है। आप भोग-विलास को काफी महत्व देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। प्रबंधन कार्य से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। अपनी योग्यता को सिद्ध करने में लगे रहेंगे।

कन्या

आज गुरुओं का मार्गदर्शन लेने से आपको लाभ होगा। नए कार्यों की शुरुआत न करें। आप कुछ परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाई होने की आशंका है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।

तुला

आज अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। किसी से कोई वादा करना उचित नहीं होगा। धार्मिक विषयों को लेकर गंभीर रहेंगे। आप काफी प्रसन्न हो सकते हैं। नए विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। विवादित मामलों को लेकर काफी सतर्क रहें।

वृश्चिक

आज यदि आप अपने अधिकारियों से संबंध मजबूत करना चाहते हैं तो दिन उसके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नई जानकारियों को लेकर आप काफी उत्सुक रहेंगे। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा।

धनु

आज शत्रुओं के साथ समझौता करने के अवसर मिल सकते हैं। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपको किसी मित्र की मदद करने का अवसर मिलेगा। आपकी बातों से लोग नाराज हो सकते हैं। धन अनावश्यक कार्यों में खर्च होगा।

मकर

आज यदि आपको किसी तरह की पाचन समस्या है तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। बच्चे अपने माता-पिता के साथ चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबारी अपने एकाउंट्स आदि को लेकर कुछ सावधान रहें। आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ होगा।

कुंभ

आज जॉब में उच्च पद मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। गूढ़ विद्याओं की तरफ आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। अपने घर की साज-सज्जा में आप काफी रुचि ले सकते हैं।

मीन

आज लोग आपसे अपनी बातें शेयर करना पसंद करेंगे। युवा प्रेमियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे। यदि आप सोशल मीडिया में काफी सक्रियता रखते हैं तो आपको इसके माध्यम से काफी लाभ हो सकता है।

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button