भारत

Civil Services Day: सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में बोले PM मोदी- भारत के समग्र विकास का मतलब देश का कोई भी नागरिक पीछे न छूटे – Utkal Mail


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित 17वें सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज हम एक ऐसी दुनिया में हैं जो बहुत तेजी से बदल रही है। हमारी नौकरशाही और नीति-निर्माण पुरानी प्रणालियों पर काम नहीं कर सकते। यही कारण है कि 2014 से ही व्यवस्थागत बदलाव को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया गया है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हम बहुत तेजी से खुद को बदल रहे हैं। भारत का आकांक्षी समाज – चाहे वह युवा हो, किसान हो या महिलाएं – अभूतपूर्व सपने और महत्वाकांक्षाएं रखता है। इन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें उतनी ही अभूतपूर्व गति से प्रगति की आवश्यकता है।”

बता दें कि हर वर्ष 21 अप्रैल सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1947 में दिल्ली के ‘मेटकाफ हाउस’ में परिवीक्षाधीन प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन में सिविल सेवकों को ‘‘भारत का स्टील फ्रेम’’ कहा था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2014 में सरकार बनते ही पीएम मोदी ने हमें एक मंत्र दिया था-अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार’ इसका अर्थ कि ऐसा प्रशासन और ऐसा शासन मॉडल जिसमें अधिक से अधिक पारदर्शिता हो और अधिक से अधिक नागरिक भागीदारी हो, अधिक से अधिक जवाबदेही हो….गत 11 वर्षों में इन सभी पहलुओं पर आधुनिक तकनीक का प्राप्त उपयोग करते हुए अपेक्षित परिणाम हासिल करने का प्रयास किया गया है…”


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button