धर्म

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव : ब्राह्मणों को देवता परशुराम के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता – Utkal Mail

बाराबंकी : बाबा पंचम दास कुटी दशहरा बाग में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव और अक्षय तृतीया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्राह्मण कल्याण समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सीताकान्त मिश्र ने कलश, गौरी गणेश, नवग्रह और पृथ्वी पूजन के साथ किया। इसके बाद भगवान विष्णु सहस्त्र नाम का हवन जन कल्याण के लिए संपन्न कराया गया। राज्यमंत्री शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर तिलक पूजन किया।

समिति के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया। इनमें प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे और अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी प्रमुख थे। राज्यमंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मणों को भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने महर्षि दाधीच और चाणक्य का उदाहरण देते हुए ब्राह्मणों की त्याग और तपस्या की परंपरा को याद किया।

उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकजुट होकर अपने संस्कारों से समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई कवियों ने काव्य पाठ भी किया। राम किशोर तिवारी, विनय शुक्ला, सीताकांत मिश्रा स्वयंभू समेत अनेक कवियों ने भगवान परशुराम की महिमा पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी और महामंत्री देश दीपक मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- चारधाम यात्रा : गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से पहली पूजा…जानें अपडेट


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button