भारत

Haryana Crisis: नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, आज ही 5 बजे लेंगे शपथ – Utkal Mail

नई दिल्ली। हरियाणा की सियासत मंगलवार को हड़कंप मचा गया। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की गठबंधन सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी (भाजपा-जजपा) के बीच सीटों की खींचातानी पर एक नाटकीय घटनक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

इस बीच नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह मंगलवार शाम पांच बजे पद की शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

कौन हैं नायब सिंह सैनी?
नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। साल 1996 में सैनी को राज्य में बीजेपी संगठन की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। साल 2012 में सैनी को अंबाला भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद सैनी का प्रमोशन होता गया और वह 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था।

राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर दरार पैदा होने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री खट्टर समेत 14 मंत्री शामिल थे। इसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जजपा के तीन सदस्य थे। इन सभी ने इस्तीफा दे दिया है। 

वर्तमान में, 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक और जजपा के 10 विधायक हैं। इस गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है। भाजपा ने 2019 में राज्य की सभी 10 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- हरियाणा की सियासत से बड़ी खबर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से दिया इस्तीफा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button