भारत

संसद में वक्फ बिल पर संग्राम….Waqf Amendment Bill को मिला 293 सांसदों का साथ – Utkal Mail

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक 2024 संसद में 12 बजे पेश किया जाएगा, लेकिन इससे पहले ही इसे लेकर संग्राम शुरू हो गया है। एक ओर इस बिल को कई नेताओं और आम लोगों का साथ मिल रहा है। तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष पूरी तरह से इसके विरोध में खड़ा हुआ है। वक्फ संशोधित बिल को 293 सांसदों का साथ मिल रहा है। TDP, शिवसेना समेत कई पार्टी सरकार के समर्थन में खड़ी हुई हैं। लोकसभा में किरेन रिजिजू बिल को पेश करेंगे। विपक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए 3 घंटे से अधिक का समय दिया जाएगा। 

वक्फ के समर्थन में

BJP- 240 
TDP- 16 
JDU- 12 
SS- 7 
LJP- 5 
JDS- 2
JSP- 2 
RLD- 2 
अन्य- 7

वक्फ के विरोध में 

Congress- 99 
SP- 37
TMC- 28 
DMK- 22
SS (UBT)- 9 
SP (NCP)- 8
RJD- 4 
CPM- 4 
अन्य- 28

लोकसभा में पेश किए ज पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ‘यह बहुत ही अच्छा बिल है जो देश और मुसलमानों के हित में है। यह एक ऐसा बिल है जिससे गरीब मुसलमानों को बहुत मदद मिलेगी, इसमें महिलाओं की भागीदारी होगी। आज वक्फ कानून आए हुए 60 साल बीत गए, लेकिन आज तक किसी भी गरीब को वक्फ से कोई लाभ नहीं मिला है। अफसोस की बात यही है कि जब इस देश में इस कानून को पूर्णतया पारदर्शी किया जा रहा है, तो जिनकी दुकानदारी बंद हो रही है। जो भी खुद वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को दबाकर बैठे हुए हैं। वे घबरा रहे हैं। वह लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं…’

अमित शाह रह सकते हैं मौजूद

बस कुछ ही देर में लोकसभा में वक्फ बिल पर पेश किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रह सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बीच-बीच में बहस में हिस्सा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ेः ‘वक्फ बिल जबरन मुसलमानों पर थोपने की कोशिश कर रही सरकार…’ गरमाई देश की राजनीति


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button