विदेश

चंद्रमा की सुदूर सतह से पत्थर-मिट्टी के नमूने लेकर रवाना हुआ चीन का अंतरिक्षयान  – Utkal Mail

बीजिंग। चीन का कहना है कि चंद्रमा के सुदूर हिस्से से पत्थर और मिट्टी के नमूने लेकर एक अंतरिक्षयान चंद्र सतह से वापस पृथ्वी पर आने के लिए रवाना हो गया है। चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने कहा कि चांग ई-6 अंतरिक्षयान के ‘एसेंडर’ ने बीजिंग के समयानुसार मंगलवार को सुबह उड़ान भरी और उसने चंद्रमा के पास पहले से निर्धारित कक्षा में प्रवेश किया। इस अंतरिक्षयान को पिछले महीने प्रक्षेपित किया गया था और इसका ‘लैंडर’ रविवार को चंद्रमा की एक सुदूर सतह पर उतरा। 

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अंतरिक्ष एजेंसी के हवाले से बताया कि अंतरिक्षयान ने योजना के तहत यान के ‘एसेंडर’ के अंदर रखे एक कंटेनर में नमूने एकत्रित किए। इस कंटेनर को एक ‘री-एंट्री कैप्सूल’ में रखा जाएगा जो 25 जून के आसपास चीन के आंतरिक मंगोलिया क्षेत्र के रेगिस्तान में पृथ्वी पर उतरेगा। 

पाकिस्तान में कोयला खदान में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत 
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा के पास एक कोयला खदान में गैस रिसाव के कारण नौ खनिकों सहित 11 लोगों की मौत हो गयी। पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ ने सोमवार को बलूचिस्तान के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल गनी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कोयला खदान क्वेटा से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। इस घटना के बाद खदान बंद कर दी गई थी। अखबार ने अपनी रिपोर्ट कहा कि नौ खनिकों के अलावा, एक ठेकेदार और एक खदान प्रबंधक भी मृतकों में शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान में हजारों बच्चे बाढ़ से प्रभावित, सैकड़ों लोगों की हुई मौत…यूनिसेफ ने दी जानकारी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button