भारत

PM मोदी-जगन्नाथ ने मॉरीशस में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, भारत के लिए होंगे ये अहम फायदे… – Utkal Mail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के उनके समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ ने बृहस्पतिवार को मॉरीशस के अगालेगा द्वीप पर भारत की सहायता से कई सामुदायिक विकास परियोजनाओं का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। परियोजनाओं से मुख्य भूमि मॉरीशस और अगालेगा के बीच बेहतर संपर्क की मांग पूरी होगी, समुद्री सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मॉरीशस में भारत की यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) प्रणाली और रुपे कार्ड सेवाओं की शुरुआत के कुछ हफ्तों बाद इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार जगन्नाथ ने वर्चुअल कार्यक्रम में कहा, ”हम आज अगालेगा द्वीप पर एक नई हवाई पट्टी, एक नई जेटी और कई अन्य विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ इतिहास बना रहे हैं।” उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम मॉरीशस और भारत के बीच उल्लेखनीय और अनुकरणीय साझेदारी के लिए एक महान क्षण है।” 

यह भी पढ़ें- शाहजहां की गिरफ्तारी पर तृणमूल-भाजपा में जुबानी जंग, बोले- अब BJP नेताओं पर हो कार्रवाई…


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button