भारत

MP के मुरैना में विस्फोट से तीन मकान हुए क्षतिग्रस्त, दो महिलाओं की मौत, पांच अन्य घायल – Utkal Mail

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में सोमवार करीब आधी रात को हुए विस्फोट में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि राठौर कॉलोनी में हुई घटना के बाद मलबे में अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) समीर सौरभ ने बताया कि विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है और विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। 

यह भी पढ़ें:-Maharashtra News: ‘वर्षा’ के बाहर पहुंचे समर्थकों से एकनाथ शिंदे ने की यह खास अपील

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button