खेल
Team India Victory Parade: टीम इंडिया का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, मुबई में फैंस का सैलाब – Utkal Mail

मुंबई। 29 जून 2024 को भारत ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 7 रनों से हराया। इस तरह भारतीय टीम इस फॉर्मेट में दूसरी बार चैम्पियन बनी।
ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भारत ने इस जीत के जीत के साथ 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। वहीं इस जीत के बाद आज भारतीय टीम की वतन वापसी हुई। दिल्ली में टीम इंडिया के सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अब टीम इंडिया शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड में शामिल होगी।
टीम इंडिया का मुंबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ है। मुंबई में लाखों की संख्या में फैंस खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं। इस वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।