आज का राशिफल। 9 दिसंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज काफी व्यस्तता रहेगी इसके बावजूद परिवार को काफी समय देंगे। संतान को लेकर कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। जॉब में आपको अधिकारियों का समर्थन मिलेगा।
वृष
आज आप सभी जरूरी काम पूरा कर लेंगे। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपके मन में आकर्षण बढ़ेगा। बातचीत से आप कलहपूर्ण स्थितियों से बच सकते हैं। घर के इन्टीरियर में कुछ सुधार कार्य करने की योजना बना सकते हैं।
मिथुन
आज दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आप भविष्य की योजनाओं के लिए धन निवेश कर सकते हैं,लेकिन बाकी अन्य जगह धन खर्च करने के मामले में थोड़े कंजूस रहेंगे। युवाओं को लव प्रपोजल भी मिल सकते हैं।
कर्क
आज दूसरों से ज्यादा सलाह लेने के बजाय अपने विवेक का प्रयोग करें। धन उधार देने से बचें। रियल एस्टेट से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने से बचें। आपका संतुलित व्यवहार आपको लोगों से सम्मान दिलाएगा।
सिंह
आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा महत्वपूर्ण दिन है। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
कन्या
आज किसी की भी चुगली करने से बचें। जीवनसाथी से अपने मन की बातें कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम के दबाव के कारण थकान हो सकती है। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। पिता की सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा।
तुला
आज कार्यक्षेत्र में आपके निजी संबंधों में वृद्धि होगी। आप सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे जिससे आपके लगभग सभी कार्य सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में परस्पर सम्मान का भाव रहेगा। आपको शुभ सूचना मिल सकती है।
वृश्चिक
आज विपरीत परिस्थितियों के कारण आप क्रोधित हो सकते हैं, लेकिन क्रोध में किसी का अपमान न हो इसका ध्यान आपको रखना पड़ेगा। कोई वायदा करने से बचें। कानूनी मामलों को टालना हितकर होगा। घर में अनचाहे मेहमान आ सकते हैं।
धनु
आज ऑनलाइन सेमीनार और कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं। किसी कठिन कार्य के होने से आपको बहुत प्रसन्नता होगी। नए बिजनेस में आप निवेश कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने से आपका मनोबल भी बढ़ेगा। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिलेंगे।
मकर
आज विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को नई जॉब ऑफर हो सकती है। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। विरोधी आपके समक्ष मित्रता का प्रस्ताव रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज एकान्त में समय बिताना पसंद करेंगे।
कुंभ
आज आपकी सूझबूझ और समझदारी की लोग प्रशंसा करेंगे। मित्रों से ईर्ष्या न करें। फाइनेंस के मामलों को लेकर आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आप पूरा दिन तरोताजा रहेंगे। बड़े भाई-बहनों से सलाह लेना लाभकारी होगा।
मीन
आज जॉब को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कानूनी मामले अनावश्यक खिंच सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। आपको आत्मसम्मान की चिंता हो सकती है। इसीलिए आप अपने ही लोगों से मदद लेने में संकोच करेंगे।