राशिफल

आज का राशिफल। 15 जनवरी, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद उठाएंगे। व्यापार में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ प्राप्त होगा। आपके राजनीतिक संपर्क विकसित हो सकते हैं। 

वृष

आज रणनीति बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी। धन के कारण फंसे हुए मामलों का निराकरण हो सकता है। व्यापार में पहले की गई मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। अपनी कार्यप्रणाली में सार्थक बदलाव ला सकते हैं।

मिथुन

आज ऑफिस में आप नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी,लेकिन भीतर से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके काफी काम आयेगी। लेन-देन के मामलों के लिए दिन शुभ है।

कर्क

आज पुराने मुद्दों के दोबारा उभरने से अशांति हो सकती है। आपका मन आनंदित रहेगा। कारोबारियों में मशीनरी आदि को लेकर समस्या हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा।

सिंह

आज दांपत्य जीवन बेहद संतुलित रहेगा। परिजन आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेगे। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। समाज में आपको लोग काफी अच्छी दृष्टि से देखेंगे।

कन्या

आज सभी कार्य पूरी एकाग्रता से करेंगे। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। जॉब के लिए इंटरव्यू देने वालों को सफलता मिल सकती है। मन की शंकाएं दूर होंगी। लोग आपके सभ्य व्यवहार से आकर्षित होंगे।

तुला

आज वैवाहिक जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा आ सकती है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय शुभ है। पुराने निवेश से धन लाभ होगा। किसी रिश्तेदार की मदद से बड़ा काम हो सकता है।

वृश्चिक

आज आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। अनुचित कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। जीवनसाथी से आपको उचित सलाह मिलेगी। जो आपके काफी काम आएगी। करियर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु

आज आप जिस अवसर को काफी समय से ढूंढ रहे थे वह आपको प्राप्त हो सकता है। विदेशी भूमि से जॉब के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। प्रतिद्वंद्वियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। अपने स्वभाव में सौम्यता का भाव रखें।

मकर

आज जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे न हटें। नई संपत्ति पर निवेश कर सकते हैं। अल्प प्रयासों से आपके काम सफल हो जायेंगे। अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रयोग कर पाएंगे। फाइनेंस को लेकर समस्या दूर होगी।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र के बड़े अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन उत्साहित रहेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा।

मीन

आज किसी बहुप्रतीक्षित कार्य में विलंब हो सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान करें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शुगर के रोगी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। प्रियजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button