राशिफल

आज का राशिफल। 07 नवंबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज मित्रों से मदद लेने में संकोच न करें। जॉब और व्यवसाय में आपको उत्तरदायित्व का पालन करना पड़ेगा। दूसरों के लिए सदैव अच्छा सोचें। प्रेम-संबंध में आप डूबे रहेंगे। बॉस का रूख आपके प्रति सकारात्मक रहेगा।

वृष

आज अपने सौन्दर्य और रहन-सहन में काफी ध्यान देंगे। छात्र गुरुजनों के प्रति निष्ठा भाव रखें। ऑफिस में आपकी राय से लोग सहमत नहीं होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम भाव और समर्पण भाव में वृद्धि होगी।

मिथुन

आज संपत्ति विवाद सुलझाए जा सकते हैं। छात्रों को उच्च शिक्षा के शानदार अवसर मिल सकते हैं। किसी बड़े शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। अपने हृदय के भावों की अभिव्यक्ति प्रेमीजन से करने के लिए उत्तम दिन है।

कर्क

आज मन में नए व्यापार के आइडियाज़ भी चल सकते हैं। किसी बड़ी साझेदारी में आज सम्मिलित हो सकते हैं। आवेश में आकर कोई चूक न कर बैठें इसका ध्यान रखें। यदि आपका स्वतंत्र व्यवसाय है तो ऑफिस में अपने ऑडिट पर नजर बनाए रखें।

सिंह

आज आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की विनम्रता से आकर्षित रहेंगे। शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। अपनो के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रखें। कुछ नए और रोचक अनुभव आपको प्राप्त होने वाले हैं।

कन्या

आज आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरपूर रहेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। मन में विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। दूर की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। चुलबुले स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला

आज  कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा महसूस करेंगे। कार्य संबंधित लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। कम मेहनत से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक

आज स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। धन संबंधित कार्यों को लेकर आप निर्णय बदल सकते हैं।

धनु

आज आपके सुझावों से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बच्चों को अच्छी सीख दें। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और आईटी से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपको प्रशंसा मिलेगी।

मकर

आज किसी सहयोगी के कारण आपके काम अटक सकते हैं। परिजनों से सलाह विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। ऑफिस में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। मन की उथल-पुथल को शांत करने का प्रयास करें।

कुंभ

आज बिजनेस में साझेदारों से आपको काफी लाभ मिलेगा। प्रणय जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार और कारोबार में संतुलन बनाकर रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।

मीन

आज कारोबार में विस्तार के लिए उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आप लोगों के साथ संवाद अच्छा रखें। विवाह आदि प्रोग्राम के लिए ख़रीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए नित्य व्यायाम करें।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button