विदेश

ताइवान ने द्वीप के पास 35 चीनी सैन्य विमानों और 15 जहाजों का लगाया पता: रक्षा मंत्रालय – Utkal Mail


बीजिंग। ताइवान के सशस्त्र बलों ने द्वीप के आसपास 35 चीनी सैन्य विमानों और 15 जहाजों का पता लगाया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, ”निगरानी कर रहे ताइवानी सशस्त्र बलों ने करीब 35 पीएलए (चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) विमान और 15 पीएलएएन (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी) जहाजों को आज सुबह छह बजे तक ताइवान के आसपास पाया गया।

 इन गतिविधियों का जवाब देने के लिए सीएपी विमान, नौसेना के जहाजों और भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों को काम सौंपा है।” बताया गया कि 35 में से 23 विमान ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश कर गए, जिनमें चार जे-11 जेट, जेड-9 एएसडब्ल्यू हेलीकॉप्टर, छह जे-10 और छह जे-16 लड़ाकू जेट शामिल थे। रक्षा मंत्रालय ने कहा, जवाब में ताइवान ने स्थिति पर नजर रखने के लिए हवाई और समुद्री गश्ती दल के साथ-साथ भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।

 ताइवान 1949 से मुख्य भूमि चीन से स्वतंत्र रूप से शासित है। बीजिंग इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है, जबकि ताइवान का कहना है कि यह एक स्वायत्त इकाई है, लेकिन स्वतंत्रता की घोषणा करने से कतराता है। बीजिंग ताइपे के साथ किसी भी आधिकारिक विदेशी संपर्क का विरोध करता है और द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है।

 ताइवान के आसपास नवीनतम तनाव अप्रैल में तब हुआ, जब ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने अमेरिका में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी से मुलाकात की। बीजिंग ने द्वीप के पास बड़े पैमाने पर तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू करके जवाब दिया, जिसे उसने ताइवानी अलगाववादियों और विदेशी शक्तियों के लिए चेतावनी कहा। अगस्त और सितंबर में, ताइवानी सशस्त्र बलों ने द्वीप के आसपास के क्षेत्र में चीनी नौसैनिक और हवाई गश्ती दल को कई बार देखे जाने की सूचना दी। 18 सितंबर को, मंत्रालय ने एक दिन में द्वीप के पास 103 चीनी विमानों को देखे जाने की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की।

ये भी पढ़ें:– UN महासचिव द्वारा घोषित नए AI परामर्श निकाय में भारत के प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ शामिल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button