खेल

2nd Khelo India Women's Taekwondo League: गुजरात जाएंगे यूपी के खिलाड़ी, उत्तर प्रदेश की 49 सदस्यीय टीम आज होगी रवाना – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश की 49 सदस्यीय टीम द्वितीय खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो लीग फेज -1 में प्रतिभाग करेगी। चैंपियनशिप के लिए चयनित टीम की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम कोच मोहित कुमार व हिमप्रीत सिंह और मैनेजर सुशांत गुप्ता व राजा बाबू होंगे। उन्होंने बताया कि द्वितीय खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो लीग फेज -1 आगामी 19 से 22 सितंबर तक बड़ोदरा (गुजरात) में होगी। इसके लिए चयनित टीम 18 सितंबर को रवाना होगी।

इससे पूर्व उत्तर प्रदेश टीम में चयनित लखनऊ के खिलाड़ियों की रवानगी से पूर्व एलडीए स्टेडियम में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनंद मणि जुगरान व एलडीए स्टेडियम के बास्केटबॉल कोच सूरज श्रीवास्तव ने भी खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की। इसी के साथ उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन डाॅ. सैयद रफत जुबैर रिजवी, अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू व सचिव राजकुमार ने उत्तर प्रदेश टीम में शामिल खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।। उत्तर प्रदेश टीम में लखनऊ के 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं आगरा की नौ व यूपी पुलिस की पांच खिलाड़ी भी टीम में चयनित की गई हैं।

उप्र. ताइक्वांडो टीम: अन्वेषा जैन, अंशिका मौर्या, नगमा परवीन, आयुषी, शिवि सिंह, प्रांजलि सिंह, गार्गी कृष्णा, विधि प्रशस्ति, श्रेया शर्मा, प्रियांशी जुगरान, अक्षिता शाह, नंदिनी निगम, स्नेहा सिंह निषाद, अभ्या तिवारी, कृतिदा, श्वेता (सभी लखनऊ), अनुराधा, चित्रा, गुनगुन यादव, रिधिमा सिंह, अंजलि, आयुषी सिंह, दुर्गेश शर्मा, आरती शर्मा, खुशी यादव (सभी आगरा) पूजा राघव, सीमा कनौजिया, रिशिता राय, मधु सिंह, खुशबू यादव (सभी यूपी पुलिस), तूषिका वर्मा, प्रियंका कुमारी (दोनों देवरिया), मीनू कुमारी, श्रुति पाण्डेय (दोनों प्रयागराज), अदिति वर्मा, विशाखा (मथुरा), अवंतिका भारद्वाज (जौनपुर), अंशिका शुक्ला (गोरखपुर), सिमोन शुक्ला (सुल्तानपुर), मेहर नंदिनी (जालौन), दिव्यांशी वर्मा (लखीमपुर-खीरी), आर्या एन.सिंह (गाजियाबाद), आराध्या सिंह, आराध्या सिंह (इटावा), शिवानी राजपाल, दिव्यांशी साहू (कानपुर नगर), निष्ठा गिहार, साक्षी बोरा (बरेली) आदि।

यह भी पढ़ेः कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की बालिका टीम विजेता, छात्राओं का शानदार प्रदर्शन


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button