अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में भारी चूक, पदयात्रा के दौरान युवक ने किया हमले का प्रयास, सुरक्षा कर्मचारियों ने पकड़ा – Utkal Mail

नई दिल्ली। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक हो गई। पदयात्रा के दौरान उनपर एक शख्स ने तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की। बाद में उस व्यक्ति को उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने पकड़ लिया।
वहीं केजरीवाल पर हुए हमले की कोशिश पर आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए भाजपा पर हमला किया है। AAP ने कहा, ”बेशर्म भाजपा ने फिर करवाया केजरीवाल जी पर हमला। दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर पदयात्रा के दौरान भाजपा ने केजरीवाल जी पर हमला करवाया। अमित शाह की नाकामी फिर जग जाहिर हुई है, दिल्ली में कानून का राज़ नहीं भाजपाई गुंडो का राज है। अगर देश की राजधानी में एक पूर्व मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा? BJP के राज में दिल्ली की क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है”।
🚨 बेशर्म भाजपा ने फिर करवाया केजरीवाल जी पर हमला 🚨
दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर पदयात्रा के दौरान भाजपा ने केजरीवाल जी पर हमला करवाया ‼️
अमित शाह की नाकामी फिर जग जाहिर हुई है, दिल्ली में कानून का राज़ नहीं भाजपाई गुंडो का राज है। अगर देश की राजधानी में एक… pic.twitter.com/zqtNe63Ls0
— AAP (@AamAadmiParty) November 30, 2024
खबर अपडेट हो रही है….
ये भी पढ़ें – शाहजहांपुर: महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गया लुटेरा