भारत

'ज्यादातर राज्यों में लोगों ने कांग्रेस के लिए 'नो एंट्री' के बोर्ड लगा दिए', भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी – Utkal Mail

नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। हरियाणा में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं हरियाणा में तीसरी बार मिली इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच पीएम मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादातर राज्यों में लोगों ने कांग्रेस के लिए ‘नो एंट्री’ के बोर्ड लगा दिए।

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि ‘हमने सुना है, जहां दूध-दही है खाना ऐसा है हरियाणा। साथियों, आज नवरात्रि का छठा दिन है। मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। मां कात्यायनी शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हैं। हम सभी को आशीर्वाद दे रही हैं। ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है। गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है। गीता की धरती पर सुशासन की जीत हुई है। हर जाति, हर वर्ग के लोगों ने हमें वोट दिया है।’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भारत के समाज को कमजोर करके, भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है इसलिए वो अलग-अलग वर्गों को भड़का रहे हैं, लगातार आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं।  देश ने देखा कि कैसे किसानों को भड़काने का प्रयास हुआ, लेकिन हरियाणा के किसानों ने उन्हें करारा जवाब दिया कि वो देश के साथ हैं, भाजपा के साथ हैं।

पीएम ने कहा कि हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं। इनमें से 10 चुनाव में हरियाणा के लोगों ने हर 5 साल के बाद सरकार बदली। लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है, वो अभूतपूर्व है। पहली बार ऐसा हुआ है कि 5-5 साल के दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोटों प्रतिशत के हिसाब से देंखे तो जम्मू-कश्मीर में जितनी भी पार्टियां चुनाव लड़ रही थीं उसमें वोट शेयर के हिसाब बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है…मैं हरियाणा और जम्म-कश्मीर में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई देता हूं।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर चुनाव: भाजपा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जम्मू क्षेत्र में दबदबा बरकरार रखा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button