आज का राशिफल। 3 फरवरी, 2025 – Utkal Mail

मेष
आज किसी को धन उधार में न दें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। नसों में खिंचाव की समस्या रहेगी। महिलाओं को घर में बहुत ज्यादा काम हो सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
वृष
आज नए विचारों को अपनाने में आप संकोच नहीं करेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी छवि में काफी सुधार आएगा। संतान की शिक्षा पर आप काफी ध्यान देंगे।
मिथुन
आज नई योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं। किसी पुराने मामले का निपटारा हो सकता है। विदेश से जॉब के ऑफर मिलने की संभावना बन रही है। करियर और फाइनेंस के मामले में दिन बहुत शुभ रहने वाला है। वित्तीय योजनाओं में आप व्यस्त रहेंगे।
कर्क
आज व्यवसाय में आप पार्टनरशिप को काफी महत्व देंगे। लेन-देन के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अध्यात्मिक चर्चाओं में हिस्सा ले सकते हैं। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कर लेंगे। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
सिंह
आज का दिन उठा-पटक से भरा हुआ रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहने की आवश्यकता है। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अपनी कमियों पर गौर करना चाहिए।
कन्या
आज विदेश में व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। पहले की गई मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। दिखावे से आपको दूर रहना चाहिए। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
तुला
आज आय के साधन बढ़ सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रखें। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के माहौल में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। मीडिया से जुड़े लोग बड़ी बहादुरी के साथ अपना काम करेंगे।
वृश्चिक
आज सोच-विचार के ही कोई बड़ा निर्णय लें वरना आपको उसके लिए काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। उच्च शिक्षा में आप भाग लेंगे। बातचीत करते हुए शब्द चयन सही तरह से करें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा।
धनु
आज दोपहर के बाद आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। जल्दबाजी के कार्यों के कारण आपको परेशानी होगी। रक्तचाप और शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन में खराबी आ सकती है। भीड़भाड़ वाली जगहों में जानें से बचें।
मकर
आज उच्चाधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। कारोबार में सुधार कर सकते हैं। अपनी स्किल्स को लेकर काफी आत्मविश्वास में रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे।
कुंभ
आज अपनी बातों को दूसरों पर थोपने से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ेपन के कारण आपसे परिजन नाराज हो सकते हैं। आंखों में जलन और इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। विवादित मुद्दों में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों में हाथ बटाएंगे।
मीन
आज अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। घर में मनपसंद भोजन का स्वाद लेंगे। नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। घर में भाई-बहनों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।