भारत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल करेंगी छत्तीसगढ़ में प्रवेश – Utkal Mail

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा कल दोपहर ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेंगी। यात्रा राज्य में 14 फरवरी दोपहर तक रहेंगी और इस दौरान यात्रा का 09 एवं 10 फरवरी को विश्राम रहेंगा।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री (संगठन) मलकीत सिंह गेंदू ने आज यहां बताया कि यात्रा कल दोपहर ओडिशा छत्तीसगढ़ सीमा पर रेंगारपाली पहुंचेंगी और वहां दोनो राज्यों के कार्यकर्ताओं के बीच झंडे का आदान प्रदान होगा और एक जनसभा होंगी। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ेगी और रायगढ़ जिले के दर्रामुड़ा में रात्रि विश्राम रहेगा। इसके बाद 09 एवं 10 फरवरी को यात्रा का अवकाश रहेंगा।

उन्होने बताया कि 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़ जिले के दर्रामुड़ा से फिर शुरू होगी। रायगढ़ शहर होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी और दोपहर में नहरपारा खरसिया रोड़ पर प्रेस कान्फ्रेन्स होगी। खरसिया होते हुए यात्रा सक्ती जिला मुख्यालय पहुचेंगी,और वहां सभा होंगी इसके बाद कोरबा जिले के भैसमा में रात्रि विश्राम होंगा।

अगले दिन 12 फरवरी को भैसमा से यात्रा बढ़ेगी और कोरबा शहर होते हुए बरपाली और गोरसिया से बढ़कर शिवनगर पहुंचेंगी और वहां रात्रि विश्राम होंगा। गेंदू ने बताया कि 13 फरवरी को यात्रा रामगढ़ बस स्टेशन चौक पहुंचेगी और वहां पद यात्रा शुरू होंगी। इसके बाद कला केन्द्र अंबिकापुर मॆं आम सभा होंगी और बलरामपुर जिले के झिंगों में रात्रि विश्राम रहेगा।

अगले दिन 14 फरवरी को पुराना सर्किट हाउस बलरामपुर से यात्रा शुरू होंगी और रामानुजगंज होते हुए उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेंगी। इस मौके पर एक जनसभा होंगी और दोनो राज्यों के कार्यकर्ताओं के बीच झंडे का आदान प्रदान होगा।

ये भी पढ़ें – शिमला: आईएसबीटी बस अड्डे व ठियोग में भीषण आग, कई लाख की संपति नष्ट


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button