विदेश

श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज और भारतीय मछुआरों की नौका के बीच टक्कर, एक भारतीय मछुआरे की मौत  – Utkal Mail

नई दिल्ली। कच्चातिवु द्वीप के उत्तर में करीब पांच समुद्री मील की दूरी पर गुरुवार सुबह श्रीलंका के एक नौसैनिक जहाज और एक भारतीय नौका के बीच टक्कर हो जाने के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गयी जबकि एक अन्य लापता हो गया। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। भारत ने मछुआरे की मौत पर ‘दुख’ जताया है। 

श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को यहां विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा, कच्चातिवु द्वीप से करीब पांच समुद्री मील की दूरी पर तड़के श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज एवं एक भारतीय मात्स्यिकी के बीच टक्कर हो जाने की खबर है। उसने कहा, ‘‘इस नौका पर चार भारतीय मछुआरे सवार थे, जिनमें से एक की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मौत हो गयी और एक अन्य लापता है। इसने कहा कि दो मछुआरों को बचा लिया गया और उन्हें कांकेसानथुरई लाया गया। 

विदेश मंत्रालय ने कहा, लापता भारतीय मछुआरे की तलाश की जा रही है। जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को जल्द कांकेसानथुरई जाने तथा मछुआरों एवं उनके परिवारों को सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें : हमास प्रमुख Ismail Haniyeh की मौत का बदला ‘सुनियोजित’ तरीके से लेगा ईरान


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button