खेल

SL vs AUS : उस्मान ख्वाजा ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक, ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी  – Utkal Mail

गाले। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का पहला शतक बनाया। उस्मान ख्वाजा ने आज प्रभात जयसूर्या के ओवर की पहली ही गेंद पर एक रन बनाकर 290 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इसी के साथ ही वह श्रीलंका में दोहरा शतक बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गये। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले 2023 में उस्मान ख्वाजा का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर अवजित 195 रन रहा है। 

स्टीव स्मिथ ने भी खेली शानदार पारी
इस टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने अपने करियर के 10,000 रन पूरे किए हैं। स्मिथ ने इस पारी में 35 वां शतक लगाया। वे दूसरे दिन लंच से पहले 251 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 141 रन बनाकर आउट हुए।

गॉल टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया का कसता शिकंजा
उस्मान ख्वाजा के दोहरे शतक और बड़ी साझेदारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका पर शिकंजा कस लिया है। पहली इनिंग में वो एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रहे हैं। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाए हैं। 

ये भी पढे़ं : VIDEO : रणजी में Virat Kohli की झलक के लिए क्रेजी हुए फैंस, स्टेडियम में मची अफरा-तफरी…बुलानी पड़ी पैरामिलिट्री फोर्स


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button