खेल
KKR vs MI: केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया, सूर्यकुमार का अर्धशतक भी गया बेकार…प्लेऑफ में जाने की उम्मीद खत्म! – Utkal Mail

मुंबई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस को 24 रन से शिकस्त दी।
जीत के लिए 170 रन का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर आउट हो गयी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 56 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए मिचेल स्टार्क ने चार जबकि वरूण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट लिये।
यह भी पढ़ें- Test Series : श्रीलंका और पाकिस्तान की पुरुष टीमों की मेजबानी करेगा दक्षिण अफ्रीका