राशिफल

आज का राशिफल। 18 मई, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज आय के मुकाबले व्यय अधिक होगा। दूसरों पर से ध्यान हटाकर अपने ऊपर अधिक ध्यान दें। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार आयेगा। गुप्त शत्रुओं से आपको नुकसान हो सकता है। आपके भीतर दूसरों का हित करने की भावना प्रबल रहेगी।

वृष

आज आपको शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों का अवलोकन करना चाहिए। बच्चों को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। गुस्से और क्रोध में आकर त्वरित निर्णय लेने से बचें। अधिकारी वर्ग से आपको कुछ सावधान रहना चाहिए।

मिथुन

आज आपके स्वभाव में कुछ चंचलता और व्यग्रता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

कर्क

आज नई नौकरी में आनंद का अनुभव करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियों से निजात मिल सकती है। व्यवसाय में विस्तार कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।

सिंह

आज किसी गुप्त चिंता के कारण मन उद्वेलित हो सकता है। परिजनों के व्यवहार से आप क्षुब्ध हो सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से बचें।

कन्या

आज व्यवसाय में शानदार लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने में सफलता मिलेगी। आपकी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। आप काफी भाग्यशाली रहेंगे।

तुला

आज मन में अनावश्यक विचारों को उत्पन्न न होने दें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अच्छा तालमेल बिठाकर रखें। आपकी नेतृत्व क्षमता की परीक्षा हो सकती है। विदेश में नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ी परेशानी होगी।

वृश्चिक

आज अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखें। महत्वपूर्ण कार्यों के होने से आप संतुष्टि का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नये प्रयोग कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। युवा जातकों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। 

धनु

आज दोस्तों से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है,जो आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दूसरों के बारे में हमेशा अच्छा सोचें।

मकर

आज किसी देवस्थल में प्रार्थना के लिए जा सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है। सकारात्मक गतिविधियों में आपका समय व्यतीत होगा। राजनीतिक संबंधों का उत्तम लाभ उठा पाएंगे।

कुंभ

आज अपने विचारों को लेकर हठधर्मिता का त्याग करें। वैवाहिक जीवन कलहपूर्ण हो सकता है। तात्कालिक प्रतिक्रिया देने से बचें। इंटरनेट पर प्रलोभनों से आपको बचना चाहिए। आशानुरूप कार्य न होने से आपका मनोबल गिर सकता है।

मीन

आज आपके कई बिगड़े हुए काम बनेंगे। आय बढ़ने से आपका चित्त प्रसन्न होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप पुराने अनुभवों से सीखने का प्रयास करें। आपके आधिकारिक स्वभाव में वृद्धि होगी।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button