राज्य जूडो महाकुंभः तीन स्वर्ण के साथ हापुड़ की टीम बनी चैंपियन – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचार: राज्य जूडो महाकुंभ के कैडेट वर्ग में हापुड़ के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीतने वाली हापुड़ की टीम कैडेट वर्ग में चैंपियन बनी। बुलंद शहर की टीम तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ उपविजेता बनी। हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। कैडेट वर्ग के बालक वर्ग में बुलंदशहर के निशांत और बालिका वर्ग में मेरठ की शिवांगी ने सर्वश्रेष्ठ जूडोका बनने का गौरव हासिल किया। समापन पर आईपीएस अब्दुल हामिद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
आज के मुकाबलों के परिणाम
– 55 किग्रा – (बालक)- स्वर्ण : निशांत नागर (बुलंदशहर), रजत : सिद्धार्थ (सहारनपुर हॉस्टल), कांस्य : उपेंद्र यादव (सहारनपुर हॉस्टल), अभिषेक यादव (हापुड़),
– 50 किग्रा (बालक)- स्वर्ण : चिंटू (हापुड़), रजत : प्रिंस (हापुड़), कांस्य : अभिषेक दिवाकर (मुरादाबाद), कमलेश यादव (सहारनपुर हॉस्टल),
– 48 किग्रा- स्वर्ण : शिवांगी (मेरठ), रजत : प्रगति (लखनऊ), कांस्य : मानसी सिंह (गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज), मिथलेश (संभल),
– 44 किग्रा (बालक)- स्वर्ण : निकीता (हापुड़), रजत : शगुन कश्यप (सहारनपुर), कांस्य : करिश्मा सिंह (कासगंज), अकर्षिका (अंबेडकरनगर),
– 40 किग्रा (बालिका)- स्वर्ण : आकृति सारास्वत (मुरादाबाद), रजत : आसमां (हापुड़), कांस्य : अनामिका (गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज) और रश्मि रोशन (अंबेडकर नगर)
यह भी पढ़ेः लखनऊ के इस क्षेत्र में लगेंगे 88,800 पौधे, लगभग 2 करोड़ किए खर्च, वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी