विदेश

Israel Hamas War : 'इजरायल को मिले आत्मरक्षा का अधिकार, हमास को हथियार देना बंद करे ईरान', UN में बड़ा सहारा बना अमेरिका – Utkal Mail


संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका ने गाजा पट्टी में जारी संघर्ष पर एक मसौदा प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को वितरित किया है, जिसमें हमास की निंदा की गई है और इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार को मान्यता दी गई है, लेकिन युद्धविराम का आह्वान नहीं किया गया है। बता दें कि अमेरिका ने इजरायल की आत्मरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र पर दबाव डाला है। इसके साथ ही अमेरिका ने मांग की है कि ईरान, हमास सहित पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले समूहों को हथियार भेजना बंद कर दे।

संरा सुरक्षा परिषद के एक सूत्र ने रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक को बताया, ”अमेरिका ने लगभग एक घंटे पहले एक मसौदा वितरित किया है।” इस मसौदे में कहा गया है कि अमेरिका सात अक्टूबर को इज़रायल में हमास और अन्य आतंकवादी समूहों द्वारा किए गए जघन्य आतंकवादी हमले को स्पष्ट रूप से खारिज और निंदा करता है। मसौदा प्रस्ताव इजरायल के व्यक्तिगत और सामूहिक आत्मरक्षा के अंतर्निहित अधिकार की भी पुष्टि करता है और हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई का आह्वान करता है। साथ ही नागरिकों की सुरक्षा सहित अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करता है। उधर, रूस और ब्राज़ील ने पहले ही मसौदा प्रस्तावों को वीटो कर दिया है। 

गाजा पट्टी में कैफे पर इजरायली हवाई हमले में 10 लोगों की मौत 
दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस में एक कैफे पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी फिलिस्तीनी न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने अपनी रिपोर्ट में दी है। एजेंसी ने बताया कि शनिवार को अपराह्न में गाजा पट्टी के विभिन्न हिस्सों पर इजरायली हवाई हमलों के कारण 29 लोग मारे गए। उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल में रॉकेट दागे थे। इसके बाद इज़रायल ने जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख से अधिक आबादी वाले गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया। इसके बाद पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। बाद में मानवीय सहायता वाले ट्रकों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नाकाबंदी में ढील दी गई। संघर्ष के कारण दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं। 

पुर्तगाल ने आतंकवाद के लिए चेतावनी स्तर को बढ़ाया 
लिस्बन। पुर्तगाल ने इजरायल और हमास के बीच संघर्ष से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरे के कारण देश आतंकवाद चेतावनी स्तर को ‘मध्यम’ से ऊपर बढ़ा दिया है। पुर्तगाली सुरक्षा सूचना सेवा ने कहा कि यह निर्णय आतंकवाद विरोधी समन्वय इकाई द्वारा समर्थित है और शनिवार को ‘मुख्य रूप से निवारक और एहतियाती कारणों से’ लिया जा रहा है। साथ ही इसके पुर्तगाली क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों के विकास की ओर इशारा करने वाले कोई संकेत नहीं हैं। इसमें कहा गया, “खतरे के स्तर के इस वर्गीकरण का मतलब है कि पुर्तगाल में सुरक्षा बल और सेवाएं सुरक्षा उपायों को लचीले और व्यावहारिक रूप से अपनाते हुए सुरक्षा स्थिति की निगरानी करना जारी रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें : हमास के खिलाफ बड़ी एयरस्ट्राइक, इजरायल ने जेनिन में अल अंसार मस्जिद पर किया हमला 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button