मुरादाबाद : अमित शाह ने विपक्ष पर राम मंदिर निर्माण को लेकर साधा निशाना, बोले- जय श्री राम, जय जय श्री राम – Utkal Mail

मुरादाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन भारत माता की जयकार से शुरु किया। कहा मुरादाबाद की आवाज और बुलंद होनी चाहिए। पंडाल में सबसे हाथ उठवाकर विजय का संकल्प दिलाया। जय श्री राम, जय जय श्री बोलकर संबोधन को आगे बढ़ाया। केंद्रीय गृह मंत्री ने मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह व संभल के प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को आगे कर जनता से आशीर्वाद मांगा।
उन्होंने काली माता को नमन किया। उन्होंने कहा कि 2014, 2019 में केंद्र में मोदी सरकार बनने का सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश है। इस बार न 73 चलेगी, न 65 चलेगी, इस बार यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कराना होगा। इसके लिए सबसे पहले जिम्मेदारी पश्चिम उत्तर प्रदेश वालों पर है। उन्होंने कहा कि आप कमल के निशान पर बटन दबाकर वोट देंगे वह वोट सीधा नरेंद्र मोदी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को दस साल में 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर ला दिया। अबकी बार सरकार बनी तो तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था भारत की विश्व में बनेगा।
अमित शाह ने विपक्ष पर राममंदिर निर्माण को लेकर निशाना साधा। कहा कि वह कहते थे मंदिर बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन मोदी सरकार ने मंदिर बना भी दिया और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी करा दिया। लेकिन विपक्ष के नेताओं में इतना नैतिक बल भी नहीं की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र देने के बाद भी नहीं आए। हमने हर मंदिरों को गरिमा प्रदान कराई।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर हमला बोलते हुए कहा कि कश्मीर से मोदी सरकार ने 5 अगस्त को कश्मीर से धारा 370 हटाकर दिखा दिया। फिर भी कांग्रेस बेचैन है। भाजपा ने देश से आतंकवाद खत्म कर दिया। आज आतंकवादी भारत की सीमा में घुसने से पहले सौ बार सोचते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को खामोश कर दिया है। 12 करोड़ लोगों को शौचालय दिया है। दस करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिया है। आगे भी योजनाओं का लाभ ऐसे ही मिलता रहे तो तीसरी बार मोदी सरकार को लाना होगा।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में अपराधीकरण पर तंज कसा। कहा अब अपराधी अपने जान की दुहाई मांग रहे हैं। अपराधी प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने 14 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया है। उन्होंने सपा का डर दिखाते हुए कहा कि यदि सपा आई तो तीन तलाक फिर लागू हो जाएगा। जातियों में लोगों को बांट दिया जाएगा। अपराधियों का बोलबाला हो जाएगा। गन्ना मूल्य बढ़ाकर 20 से अधिक चीनी मिलें मोदी सरकार ने चलवाई और पांच नई चीनी मिल खोलकर चलवाई।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : प्रचार में भाजपा आगे, सपा-बसपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों की लगी है टकटकी