राशिफल

पीलीभीत: व्यापार मंडल की राय, जिसे बनाया उपाध्यक्ष उसी ने करा दी फजीहत…जानिए पूरा मामला – Utkal Mail


पीलीभीत, अमृत विचार। एक व्यापार मंडल में जिलाध्यक्ष पद पर की गई घोषणा ने फजीहत करा दी। जिसके नाम की घोषणा की गई उसी ने कुछ देर बाद वीडियो समेत अपना बयान डालते हुए इसका खंडन कर दिया। जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना रहा।

मामला रविवार का है। मझोला के युवा व्यापारी मोहम्मद राशिद अहमद को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा के प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने जिला उपाध्यक्ष घोषित किया। उनका माला पहनाते हुए फोटो भी मीडिया वायरल किया गया था। मगर इसके कुछ ही घंटे बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें मोहम्मद राशिद ने खुद को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल के संगठन का पदाधिकारी बताया। यह भी बताया कि वह अनूप अग्रवाल वाले व्यापार मंडल में नगर अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना रहा।  

उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद कपिल अग्रवाल ने एक प्रेसनोट जारी किया। जिसमें बताया कि मोहम्मद  राशिद से पहले फोन पर जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई। जिसमें उनके द्वारा इस पर हर्ष भी व्यक्त किया गया।  फिर जिलाध्यक्ष अफ़रोज़ ज़िलानी से उन्होंने वार्ता कर अपनी सहमति और आस्था हमारे संगठन में व्यक्त की थी। इस सहमति देने के उपरांत उनके प्रतिष्ठान पर जाकर एक बार पुनः उनसे इस सम्बंध में वार्ता और उनकी सहमति के उपरांत ही उनके उत्साह को देखकर युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन की घोषणा की गई। 

अब एक वीडियो सामने आई है जिसमे राशिद अज्ञात कारणों से कुछ दूसरी तरह की बात कर रहे है।  जिससे उनकी भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ऐसे में वीडियो एवं राशिद की संदिग्ध बातों का संज्ञान लेते हुए मनोनयन निरस्त कर संगठन की सदस्यता को निलंबित किया जाता है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: आपत्तिजनक फोटो वायरल कर तुड़वा दी युवती की शादी, अब फंसे..जानिए पूरा मामला

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button