धर्म

महाकुंभ 2025 : किन्नर अखाड़ा प्रमुख ने किया स्वामी नित्यानंद का समर्थन  – Utkal Mail

प्रयागराज,  अमृत विचार : किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज ने सनातन धर्म के लिए विश्व में कार्य करने वाले कैलाशा के स्वामी नित्यानंद महराज का शुक्रवार को समर्थन किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वामी नित्यानंद महाराज देश ही नहीं विश्व में भी सनातन धर्म की धर्म ध्वजा फहरा रहे हैं। उनका 200 से अधिक देशों में आनलाइन सत्संग और भजन चल रहा है।

वह सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए मंदिर, गुरूकुल, आश्रम, विभिन्न भाषाओं में शास्त्र, वेद, वेदांग, श्रीरामचरितमानस और श्रीमद्भागवद् गीता सहित अन्य धर्म ग्रंथों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उनके गुरुकुल में लाखों बच्चे, बच्चियां, युवक, महिलाएं और अन्य लोग रहकर सनातन धर्म के पूजा पद्धति, आचार, विचार और विधान सीख रहे हैं। यह बातें किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज ने आज स्वामी नित्यानंद महाराज के शिष्यों के महाकुंभ के सेक्टर -16 संगम लोवर मार्ग स्थित किन्नर अखाड़ा के शिविर में  स्वामी नित्यानंद के शिष्यों के आगमन पर आज कहा।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में सनातन धर्म को मजबूत करते हुए संरक्षण की सबसे ज्यादा जरुरत है जिसे स्वामी नित्यानंद महाराज दे रहे हैं। किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज ने कहा कि स्वामी नित्यानंद महराज ने धर्म की सेवा, प्रचार-प्रसार और आगे बढ़ाते हुए मजबूती देने के लिए नये द्वीप आकाशा को नया देश बना कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज और देश में आज ऐसे लोगों की जरूरत है जो धर्म की सेवा करते हुए उसको और आगे बढ़ा सकें। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के विचार सुनने के बाद स्वामी नित्यानंद महाराज के शिष्यों ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि हमें आपके साथ की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण भारत के स्वामी नित्यानंद महाराज है।

वह निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर थे। उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे। इसी बीच उन्होंने अमेरिका के पास एक द्वीप खरीदकर उसका नाम कैलाशा कर दिया है। वह वहां से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उनके बड़ी संख्या में लाखों शिष्य देश और विदेश में हैं। स्वामी नित्यानंद महाराज का प्रवचन और सत्संग आनलाइन 200 देशों में एक साथ चल रहा है। भारत सरकार ने स्वामी नित्यानंद महाराज की गिरफ्तारी के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें- महाकुंभ : IITian बाबा ने छोड़ा आश्रम, माता-पिता ने शुरू की तलाश


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button